आजसू पार्टी के संकल्प दिवस की समीक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 10:06 PM

विज्ञापन

फोटो फाइल 21आर-के-बैठक में आजसू नेता व कार्यकता.रामगढ़. आजसू पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय ने की. मौके पर विजय ने बताया कि आजसू […]

विज्ञापन

फोटो फाइल 21आर-के-बैठक में आजसू नेता व कार्यकता.रामगढ़. आजसू पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 22 जून को पार्टी के स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाने की तैयारी की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय ने की. मौके पर विजय ने बताया कि आजसू पार्टी के जिला कार्यालय में संकल्प दिवस का आयोजन किया जायेगा. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक सह मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विशिष्ट अतिथि महासचिव रोशनलाल चौधरी, तिवारी महतो, मनोज कुमार महतो, सोमर मुर्मू व हाजी रफीक अनवर होंगे. कार्यक्रम में केंद्रीय, जिला, प्रखंड व पंचायत के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति आवश्यक है. बैठक में मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रभारी तिवारी महतो, गुड्डू सिंह, चंदन कुमार, जयकिशोर महतो, प्रभु मुंडा, राजेश, रंजीत यादव, रामअवतार राम, राकेश साहु, नरेंद्र ठाकुर, छोटू करमाली आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola