पुलिस जवान की हार्ट अटैक से मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:08 PM

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा थाना के साधारण बल के जवान यदुनंदन यादव (आरक्षी नं-39) की शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. जवान की मौत पर थाना परिसर में शोकसभा की गयी. पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने […]

विज्ञापन

रजरप्पा. रजरप्पा थाना के साधारण बल के जवान यदुनंदन यादव (आरक्षी नं-39) की शुक्रवार की सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. जवान की मौत पर थाना परिसर में शोकसभा की गयी. पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यदुनंदन काफी मिलनसार था. वह अपना कार्य बेहतर ढंग से करता था. उसकी मौत से थाना परिवार में शोक है. शोकसभा में तिलक बहादुर, राजनीति पासवान, उमेश कुमार शर्मा, अनुज कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola