फ्लैग-विस्थापितों ने लिया सीएमडी से मिलने का निर्णय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jun 2015 12:08 PM
हेडिंग- रजरप्पा प्रबंधन के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण सीसीएल के सीएमडी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडलफोटो फाइल : 4 चितरपुर ई बैठक में शामिल विस्थापित रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट के ब्लॉक टू क्षेत्र के विस्थापित गांव धवैया के विस्थापितों ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रैयती भूमि का सत्यापन कार्य नहीं होने […]
हेडिंग- रजरप्पा प्रबंधन के खिलाफ गोलबंद हुए ग्रामीण सीसीएल के सीएमडी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडलफोटो फाइल : 4 चितरपुर ई बैठक में शामिल विस्थापित रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट के ब्लॉक टू क्षेत्र के विस्थापित गांव धवैया के विस्थापितों ने गुरुवार को बैठक की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रैयती भूमि का सत्यापन कार्य नहीं होने दिया जायेगा. इस संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह से मिल कर वस्तुस्थिति की जानकारी देगा. विस्थापितों का कहना था कि रैयतों की भूमि का सत्यापन गांव में नहीं होकर बेरमो कार्यालय में किया जा रहा है. विस्थापितों का कहना था कि धवैया में कुल प्लॉटों की संख्या 1255 है. इसमें से 635 से अधिक प्लॉटों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है. अबतक नौकरी, मुआवजा एवं पुनर्वास पर विस्थापितों के साथ प्रबंधन ने कोई वार्ता नहीं की है. इस मुद्दे पर भी विस्थापित सीएमडी से बात करेंगे. पिछले दिन विस्थापितों के साथ महाप्रबंधक द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की भी जानकारी सीएमडी को देंगे. बैठक में नंदकिशोर अग्रवाल, तुलसी प्रसाद सोरेन, नरेश महतो, मदन महतो, सुरेंद्र करमाली, सूर्यनारायण, गोपाल करमाली, पूनम देवी, अरुण ठाकुर, आबिद अंसारी, आसिक अंसारी, दीपक करमाली, भादो महतो, नेतु महतो, पारसनाथ महतो, इमाम अंसारी, महेश महतो आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










