घुटूवा में जलसा का आयोजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

नयानगर(बरकाकाना). घुटूवा निवासी मो ताहिर हुसैन की पत्नी जुबैदा खातून के निधन के बाद चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार की रात जलसे का आयोजन किया गया. जलसा में नामवर उलेमाओं ने शिरकत की. जलसे की अध्यक्षता पीर-ए-तरीकत सैयद अफजाल आलम अबुल फैयाजी ने की. संचालन हाफिज व कारी एनामुल हक ने किया. जलसा की शुरुआत […]

विज्ञापन

नयानगर(बरकाकाना). घुटूवा निवासी मो ताहिर हुसैन की पत्नी जुबैदा खातून के निधन के बाद चेहल्लुम के अवसर पर गुरुवार की रात जलसे का आयोजन किया गया. जलसा में नामवर उलेमाओं ने शिरकत की. जलसे की अध्यक्षता पीर-ए-तरीकत सैयद अफजाल आलम अबुल फैयाजी ने की. संचालन हाफिज व कारी एनामुल हक ने किया. जलसा की शुरुआत कुरान की तिलावत से हुई. उलेमाओं ने अपनी तकरीर में कुरान, हदीश व रसूल के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. शायर-ए-हिंदुस्तान महबूब फैजी व अफरीदी नूरी ने नात पेश किया. इस अवसर पर मुफ्ती अब्दुल कुद्दुस मिसवाही, मौलाना नसीरूद्दीन, मौलाना शाहिद हसन फैजी, मौलाना मनौव्वर आलम, कारी इफ्तेखार आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola