डीबीटी भुगतान पद्धति से पारदर्शिता आयेगी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 10:05 PM
डीबीटी पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्नफोटो फाइल 27आर-बी-दीप जला कर उदघाटन करते अतिथि.रामगढ़. प्रखंड सभागार रामगढ़ में बुधवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से डीडीसी किशोर कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार, यूआइडीआइ के एडीजी, रांची देवशंकर मौजूद थे. कार्यशाला में प्रशिक्षक के […]
डीबीटी पर जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्नफोटो फाइल 27आर-बी-दीप जला कर उदघाटन करते अतिथि.रामगढ़. प्रखंड सभागार रामगढ़ में बुधवार को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य रूप से डीडीसी किशोर कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार, यूआइडीआइ के एडीजी, रांची देवशंकर मौजूद थे. कार्यशाला में प्रशिक्षक के रूप में यूआइडी के प्रबंधक अशोक चौधरी व वर्ल्ड बैंक प्रतिनिधि साक्षी मौजूद थे. कार्यशाला में डीडीसी किशोर कुमार ने कहा कि डायरेक्टर बेनिफिट पद्धति द्वारा भुगतान से लाभुकों को सीधा लाभ मिलता है. इससे पारदर्शिता आती है. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने में आनेवाली परेशानियों को समझने की जरूरत है. इस दौरान विभिन्न विभागों कंप्यूटर ऑपरेटर व डाटा प्रबंधक द्वारा कई समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गयी. कार्यशाला में मनरेगा, छात्रवृत्ति, पेंशन, वृद्धा पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एमडीएम आदि योजनाओं में डीबीटी पद्धति लागू करने की जानकारी दी गयी. इससे पूर्व कार्यशाला का उदघाटन किया गया. मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कुमकुम प्रसाद, बीडीओ पवन कुमार महतो, मांडू बीडीओ जयकुमार राम, पतरातू के बीडीओ अभिनव स्वरूप, एलडीएम एम सिन्हा, एलएस रमेश प्रसाद सिंह, डीपीएम कंचन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










