पीवी सिंधु का शानदार प्रदर्शन, एकतरफा जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचीं

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
pv sindhu

पीवी सिंधु

PV Sindhu: स्टार शटलर पीवी सिंधु इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर 500 के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को टिकने का कोई मौका नहीं दिया.

विज्ञापन

PV Sindhu: भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. 12 जून को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की चेन सु यू को पूरी तरह एकतरफा मैच में 21-6, 21-9 से मात दी. इस मुकाबले को अपने नाम करने और अंतिम चार में जगह पक्की करने में सिंधु ने महज 31 मिनट का समय लिया. इस शानदार जीत के साथ ही सिंधु की साल के पहले खिताब की उम्मीदें अब काफी मजबूत हो गई हैं.

क्या ऑस्ट्रेलियन ओपन से पलटेगी सिंधु की किस्मत

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के लिए ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट से एक बेहद राहत भरी और अच्छी खबर आई है. इस सीजन के आठ (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन) टूर्नामेंट्स में यह केवल दूसरा मौका है जब सिंधु सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही हैं. इस पूरे सीजन में उनके प्रदर्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन सिडनी में वे अपने पुराने रंग में लौटती दिख रही हैं. इससे पहले, प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने भारत की ही उभरती खिलाड़ी ईशारानी बरुआ को 42 मिनट चले मुकाबले में 22-20, 21-12 से मात दी थी.

क्वार्टर फाइनल में चीन के खिलाड़ी को दी मात

इसके बाद क्वार्टर फाइनल में चीनी खिलाड़ी चेन सु यू के खिलाफ सिंधु ने अपने अनुभव और आक्रामक खेल का ऐसा जाल बुना कि विपक्षी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. पहले सेट को 21-6 से एकतरफा जीतने के बाद, सिंधु ने दूसरे सेट में भी अपना दबदबा बनाए रखा और 21-9 से गेम और मैच दोनों अपने नाम कर लिए. इस कोर्ट पर यह इस सीजन की उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस मानी जा रही है.

17 साल की तन्वी शर्मा ने भी रचा इतिहास

वहीं, महिला सिंगल्स में भारत की उम्मीदों को उस समय और बड़ा बूस्ट मिला जब 17 साल की युवा सनसनी तन्वी शर्मा ने क्वार्टर-फाइनल में प्रवेश कर लिया. तन्वी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी ही देश की सीनियर खिलाड़ी मालविका बंसोड़ को सीधे गेमों में 21-13, 21-15 से हराकर उलटफेर किया. तन्वी इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार फॉर्म में हैं. इससे पहले राउंड में उन्होंने ताइवान की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी चिउ पिन-चियन को हराकर तहलका मचाया था और अब मालविका के खिलाफ भी अपनी इस लय को बरकरार रखा है.

इसे भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू पर लग सकता है ब्रेक, जानें बड़ी वजह

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola