'फर्जी एज' बनाकर बल्लेबाज को कराया आउट? फील्डर की हरकत कैमरे में कैद, VIDEO से मचा बवाल

कैमरे में कैद हुई फील्डर की चालाकी (फोटो- सोशल मीडिया)
क्रिकेट की साख पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट से सामने आया है. एक स्लिप फील्डर की उंगली चटकाने की आवाज ने अंपायर को धोखा दिया, जिससे एक बल्लेबाज को गलत तरीके से आउट करार दिया गया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है, लेकिन इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट से सामने आए एक वीडियो ने इस खेल की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक स्लिप फील्डर कथित तौर पर उंगली चटकाकर (Finger Click) ऐसी आवाज निकालता दिख रहा है, जिससे अंपायर को लगा कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई है. अंपायर ने तुरंत बल्लेबाज को आउट दे दिया, जबकि वीडियो में बल्ले और गेंद का कोई संपर्क दिखाई नहीं देता.
कैसे हुई चीटिंग?
यह घटना नॉर्थ यॉर्कशायर एंड साउथ डरहम लीग में सॉल्टबर्न क्रिकेट क्लब और मिडिल्सब्रा क्रिकेट क्लब की सेकेंड इलेवन टीमों के बीच खेले गए मैच की है. वीडियो में बल्लेबाज नोमान शबीर के बल्ले के पास से गेंद निकलती है. उसी समय स्लिप में खड़ा फील्डर कथित तौर पर उंगली चटकाता है. आवाज सुनकर अंपायर बल्लेबाज को आउट दे देते हैं, जबकि रिप्ले में गेंद बल्ले से लगती नहीं दिखती.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस भड़क उठे. कई लोगों ने इसे "क्लब क्रिकेट की सबसे बड़ी चीटिंग" बताया. पोस्ट में क्रिकेट ब्रॉडकास्टर्स और कई दिग्गजों को टैग कर मामले की जांच की मांग भी की गई.
कप्तान ने लगाए गंभीर आरोप
मिडिल्सब्रा के कप्तान रोरी कॉटरिल ने दावा किया कि मैच में ऐसा सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि तीन बार हुआ. उन्होंने कहा कि इस वजह से 15 और 16 साल के दो युवा बल्लेबाज गलत तरीके से आउट हुए. कॉटरिल ने लिखा कि वह खुद नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े थे और उन्हें उसी समय इस कथित चीटिंग का पता नहीं चल पाया. उनकी टीम यह मुकाबला 29 रन से हार गई.
जांच में जुटी लीग
विवाद बढ़ने के बाद लीग ने आधिकारिक बयान जारी कर मामले की जांच शुरू करने की पुष्टि की है. लीग का कहना है कि जांच पूरी होने तक इस मामले पर कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी.
पुराने रिकॉर्ड भी शक के घेरे में
इस विवाद के बाद सॉल्टबर्न क्लब के विकेटकीपर के इस सीजन के रिकॉर्ड भी चर्चा में हैं. एक मैच में उन्होंने आठ कैच लेने का दावा किया था, जबकि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा सात कैच लेने का रिकॉर्ड है. हालांकि, अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है कि उन कैचों में भी इसी तरह की कोई हरकत की गई थी.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में एक और बदलाव, रयान टेन डोशेट के बाद फील्डिंग कोच टी दिलीप की भी छुट्टी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










