हाजीपुर में जीविका महिलाओं ने खोला नीरा केंद्र, अब बीबीपुर चौक पर मिलेगा शुद्ध एवं शीतल नीरा

Updated:
विज्ञापन
हाजीपुर में जीविका महिलाओं ने खोला नीरा केंद्र, अब बीबीपुर चौक पर मिलेगा शुद्ध एवं शीतल नीरा

स्टाल की तस्वीर

Hajipur News: हाजीपुर के पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के बीबीपुर चौक पर जीविका महिलाओं ने स्थायी नीरा बिक्री केंद्र शुरू किया है. 32 महिलाओं के समूह द्वारा संचालित इस केंद्र से किसानों, श्रमिकों और स्थानीय उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

Hajipur News: (विनय पटेल) ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ताड़ उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रखंड जीविका के सहयोग से शुक्रवार को बीबीपुर चौक पर सुगंधा जीविका नीरा उत्पादक संघ द्वारा स्थायी नीरा बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया गया. इस केंद्र के माध्यम से अब स्थानीय लोगों को शुद्ध, ताजा और शीतल नीरा नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा.

32 जीविका महिलाओं के समूह द्वारा होगा संचालन

नीरा बिक्री केंद्र का संचालन 32 जीविका महिलाओं के समूह द्वारा किया जा रहा है. इस पहल से न केवल महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आजीविका के नए साधन भी विकसित होंगे.

ताड़ उत्पादक किसानों और श्रमिकों को मिलेगा आर्थिक लाभ

जानकारी के अनुसार इस केंद्र से करीब 15 ताड़ उत्पादक किसान सीधे लाभान्वित होंगे. ताड़ के पेड़ों से नीरा उतारने वाले श्रमिकों को 8 रुपये प्रति लीटर तथा पेड़ मालिकों को 3 रुपये प्रति लीटर की दर से भुगतान किया जाएगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है.

35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा नीरा

उपभोक्ताओं के लिए प्राकृतिक एवं पौष्टिक पेय नीरा 35 से 40 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध कराया जाएगा. केंद्र संचालक एवं मनोरा गांव निवासी बिपिन पासवान ने बताया कि यह बिक्री केंद्र प्रतिदिन खुला रहेगा, ताकि लोगों को नियमित रूप से ताजा नीरा मिल सके.

जीविका की ओर से मिली प्रोत्साहन राशि

जीविका की बीपीएम शोभा कुमारी ने बताया कि केंद्र के सफल संचालन और प्रोत्साहन के लिए जीविका की ओर से 15,600 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है. इसका उद्देश्य महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाना है.

उद्घाटन समारोह में कई अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद

नीरा केंद्र के उद्घाटन अवसर पर एसईडब्ल्यू मोहन कुमार, असिस्टेंट चंदन कुमार, अकाउंटेंट अरुण कुमार, जीविका समूह की सदस्याएं, किसान तथा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में मानसून की दस्तक से बदलेगा मौसम का मिजाज, दक्षिण बिहार में आज के बाद गर्मी से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन