कैमूर में अवैध बालू खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त, प्राथमिकी दर्ज
JCB से जब्त किया गया बालू लदा ट्रक की तस्वीर
Kaimur News: कैमूर में खनन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध बालू खनन में लगे दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की. मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
Kaimur News:(रंजय जायसवाल) बिहार में अवैध कब्जे और अवैध खनन के खिलाफ सरकार लगातार सख्त अभियान चला रही है. इसी कड़ी में कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार, सदुल्लहपुर गांव के पास कुदरा नदी में अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा था. सूचना मिलते ही खनन पदाधिकारी रुकैया खातून पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं.
मौके से वाहन जब्त
जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन और बालू लदे दो ट्रैक्टर अवैध खनन में संलिप्त पाए गए. अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को जब्त कर लिया. जब्त वाहनों को पुलिस जवानों की निगरानी में रामगढ़ थाना लाया गया.
प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी
खबर लिखे जाने तक जब्त वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. अधिकारियों ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद जुर्माना और आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी खनन पदाधिकारी रुकैया खातून द्वारा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर अवैध बालू खनन में लगे कई ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनें जब्त की जा चुकी हैं.
कार्रवाई से मचा हड़कंप
खनन विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने साफ कहा है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए