बाक्स में) बाल विवाह न करेंगे न करने देंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:05 PM
27बीएचयू-5-गोष्ठी में उपस्थित लड़कियां.लुरूंगा में बालिकाओं ने ली शपथ.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड की गरसुल्ला पंचायत क्षेत्र के ग्राम लुरूंगा में बाल विवाह विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बालिकाओं ने शपथ लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगी, न ही किसी को करने देंगी. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह समाज का अभिशाप […]
27बीएचयू-5-गोष्ठी में उपस्थित लड़कियां.लुरूंगा में बालिकाओं ने ली शपथ.उरीमारी. बड़कागांव प्रखंड की गरसुल्ला पंचायत क्षेत्र के ग्राम लुरूंगा में बाल विवाह विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें बालिकाओं ने शपथ लिया कि वे न तो बाल विवाह करेंगी, न ही किसी को करने देंगी. वक्ताओं ने कहा कि बाल विवाह समाज का अभिशाप है. अशिक्षा के कारण बाल विवाह जैसी प्रथा आज भी हमारे समाज में विद्यमान है. इसे रोकने के लिए बालिका शिक्षा जरूरी है. बाल विवाह जैसी बुराइयों को रोकने के लिए समाज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि बाल विवाह बालिकाओं के विकास में एक बड़ी बाधा है. समाज के लोगों को भी इसके खिलाफ खड़े होने की जरूरत है. मौके पर स्वराज फाउंडेशन के अजय रंजन, सुनील तिर्की, रमेश महतो, पूनम कुमारी, पिंकी कुमारी, पायल, पूजा, मालती, ममता, हरली देवी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










