कोयला लदा ट्रक पकड़ाया, मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:05 PM
फोटो- 27 घाटो -16 कोयला लदा ट्रक घाटोटांड़.सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को केदला उत्खनन परियोजना लोकल सेल सह पीट ऑफिस के बगल के एक मैदान में कोयला लदे खड़े ट्रक को पकड़ा. जांच के बाद ( ट्रक जेएच-09 के -7210) को सुरक्षाकर्मियों ने वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सुरक्षाकर्मियों के बयान […]
फोटो- 27 घाटो -16 कोयला लदा ट्रक घाटोटांड़.सीसीएल सुरक्षाकर्मियों ने बुधवार को केदला उत्खनन परियोजना लोकल सेल सह पीट ऑफिस के बगल के एक मैदान में कोयला लदे खड़े ट्रक को पकड़ा. जांच के बाद ( ट्रक जेएच-09 के -7210) को सुरक्षाकर्मियों ने वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सुरक्षाकर्मियों के बयान पर ट्रक चालक, मालिक व अन्य के खिलाफ कोयला चोरी का मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, केदला उत्खनन परियोजना के सुरक्षाकर्मियों के दल को सूचना मिली थी कि एक ट्रक अवैध रूप से कोयला लाद कर केदला बस्ती के समीप मैदान के पास खड़ा है. सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि ट्रक पर कोलियरी का कोयला लदा हुआ था. उक्त ट्रक पर करीब 17 टन कोयला लदा है. परियोजना के लोकल सेल रिकार्ड जांच करने पर पता चला कि ट्रक चालक ने बिना इंट्री के डंप में जाकर वहां के सुरक्षाकर्मी व लिफ्टर से मिल कर कोयला लोड कराया है. सुरक्षाकर्मियों को धोखा देने के लिए उस ट्रक को किनारे खड़ा किया गया था. मौका मिलने पर अवैध कोयला कारोबारी उसे दूसरे जगह ले जाते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










