महिला चिकित्सक की चेन लूटी, सिर फटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2015 8:05 PM
रजरप्पा (रामगढ़) – मार्निंग वाक पर निकली थी डॉ सानुलाल – सिल्वर जुबली अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी हैं – बाइक से आये थे दो नकाबपोश अपराधी – एक दर्जन महिलाओं से हो चुकी है छिनतई फोटो फाइल : 27 चितरपुर सी महिला चिकित्सा प्रभारी का इलाज करते चिकित्सक . प्रतिनिधि, रजरप्पा (रामगढ़) बाइक से आये […]
रजरप्पा (रामगढ़) – मार्निंग वाक पर निकली थी डॉ सानुलाल – सिल्वर जुबली अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी हैं – बाइक से आये थे दो नकाबपोश अपराधी – एक दर्जन महिलाओं से हो चुकी है छिनतई फोटो फाइल : 27 चितरपुर सी महिला चिकित्सा प्रभारी का इलाज करते चिकित्सक . प्रतिनिधि, रजरप्पा (रामगढ़) बाइक से आये दो नकाबपोश अपराधियों ने बुधवार की सुबह रजरप्पा प्रोजेक्ट के सिल्वर जुबली अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डॉ सानुलाल को पटक कर उनकी सोने की चेन लूट ली. गिरने से महिला चिकित्सक का सिर फट गया. आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गये.
चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये बतायी जाती है. डॉ सानुलाल सुबह चिकित्सक क्वार्टर के समीप मार्निंग वाक के लिए निकली थी. इसी बीच बाइक सवार दो अपराधियों ने चेन खींचने का प्रयास किया. नहीं खींच पाये, तो बाइक से उतरे और डॉ सानुलाल को पटक कर चेन लूट लिया और भाग गये.
थाना पहुंचे, तो नहीं दर्ज की गयी प्राथमिकी डॉ आरपी वर्णवाल, डॉ एनके सिंह घायल चिकित्सक को लेकर सुबह सात बजे थाना गये. वहां मौजूद पुलिसकर्मी व मुंशी ने कहा 10 बजे आने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज होगी. चिकित्सकों को वहां से लौटना पड़ा. उनका कहना था कि पुलिस के रवैये और बढ़ते अपराध के कारण यहां की महिलों असुरक्षित महसूस करने लगी हैं. रजरप्पा प्रोजेक्ट आवासीय कॉलोनी में पिछले छह माह में बाइकर्स गैंग द्वारा लगभग एक दर्जन महिलाओं से सोने की चेन की छिनतई की जा चुकी है. रजरप्पा पुलिस अपराधियों को पकड़ नहीं पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










