न्यू बिरसा रोड सेल कमेटी गठित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 8:53 AM
विज्ञापन
उरीमारी : न्यू बिरसा आउटसोर्सिग परियोजना में रोड सेल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया. भुरकुंडवा के गंधौनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित बैठक में धर्मदेव करमाली को अध्यक्ष व त्रिलोक सोरेन को सचिव चुना गया. उपाध्यक्ष में जीतन मुंडा, प्रेमलाल मुंडा, अकल मुंडा, तिलेश्वर गंझू, लेचा मांझी, सह सचिव मोहन सोरेन, संगठन […]
विज्ञापन
उरीमारी : न्यू बिरसा आउटसोर्सिग परियोजना में रोड सेल संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया. भुरकुंडवा के गंधौनिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय में आयोजित बैठक में धर्मदेव करमाली को अध्यक्ष व त्रिलोक सोरेन को सचिव चुना गया.
उपाध्यक्ष में जीतन मुंडा, प्रेमलाल मुंडा, अकल मुंडा, तिलेश्वर गंझू, लेचा मांझी, सह सचिव मोहन सोरेन, संगठन सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष सूरज बेसरा, सदस्यों में महावीर मुमरू, विश्वनाथ मांझी, बहादुर मरांडी, सोनाराम हेंब्रम, संतोष सिंह, विनोद हेंब्रम, सन्नी सोरेन, पप्पू हांसदा, हांदू मुंडा, बेनीलाल सोरेन, विनोद मुंडा, टी सोरेन, झरी करमाली, दिनेश मुंडा प्रमुख रूप से चुने गये.
सभी को मिलेगी भागीदारी : धर्मदेव: अध्यक्ष धर्मदेव करमाली ने कहा कि सेल संचालन समिति विस्थापित प्रभावित गांव टोलों के ग्रामीणों को पूरी पारदर्शी ढंग से सेल में भागीदारी देने का काम करेगी.
पोटंगा के अलावा उरीमारी व गरसलुल्ला पंचायत के सभी आठ गांवों के लोगों को दंगल के माध्यम से रोड सेल में रोजगार देने का काम किया जायेगा. उन्होंने पोटंगा के विस्थापित ग्रामीणों से रोड सेल में पूर्ण सहयोग देने की अपील की, ताकि क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ खुशहाली आ सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










