रामगढ़ दामोदर पुल से लगायी छलांग, घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 12:07 AM
फोटो फाइल 24आर-आई- इलाज करते चिकित्साकर्मी.रामगढ़. दामोदर पुल रामगढ़ से रविवार की शाम लगभग 6.15 बजे दिलीप बेदिया (36) ने छलांग लगा दी. इससे वे घायल हो गये. दिलीप के कूदने पर दामोदर पुल पर भीड़ लग गयी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. रामगढ़ पुलिस व स्थानीय लोगों ने पुल से […]
फोटो फाइल 24आर-आई- इलाज करते चिकित्साकर्मी.रामगढ़. दामोदर पुल रामगढ़ से रविवार की शाम लगभग 6.15 बजे दिलीप बेदिया (36) ने छलांग लगा दी. इससे वे घायल हो गये. दिलीप के कूदने पर दामोदर पुल पर भीड़ लग गयी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. रामगढ़ पुलिस व स्थानीय लोगों ने पुल से छलांग लगाये दिलीप को नयीसराय स्थित सीसीएल के केंद्रीय चिकित्सालय ले गये. प्राथमिक इलाज किया गया. प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. दिलीप ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










