दो मोटरसाइकिल की चोरी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2014 11:02 PM

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दो मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. चोरों ने बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल (जेएच02एल/8460) की चोरी कर ली. यह मोटरसाइकिल कोर्रा देवांगना चौक निवासी राजेंद्रनाथ शर्मा की है. दूसरी मोटरसाइकिल (जेएच 02 डब्लू 0231) भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय के निकट से चोरी हुई. यह मोटरसाइकिल बड़कागांव अंचल कार्यालय के […]

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर के अलग-अलग स्थानों पर खड़ी दो मोटरसाइकिल की चोरी हो गयी. चोरों ने बस स्टैंड पर खड़ी मोटरसाइकिल (जेएच02एल/8460) की चोरी कर ली. यह मोटरसाइकिल कोर्रा देवांगना चौक निवासी राजेंद्रनाथ शर्मा की है. दूसरी मोटरसाइकिल (जेएच 02 डब्लू 0231) भूमि उपसमाहर्ता कार्यालय के निकट से चोरी हुई. यह मोटरसाइकिल बड़कागांव अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी भोलानाथ पांडेय की है. मोटरसाइकिल के दोनों मालिकों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि शहर में प्रतिदिन दो-तीन मोटरसाइकिल की चोरी की घटना घट रही है. चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए सदर थाना में 29 पैंथर पुलिस और एक दर्जन टाइगर पुलिस को तैनात किया गया है. सदर थाना में 33 पुलिस पदाधिकारी पदस्थापित हैं. बावजूद मोटरसाइकिल चोरी की घटना बढ़ती जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola