पानी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2019 12:52 AM
रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ के वार्ड 32 (ग्राम कुरूम) में वर्षों से बंद जलमीनार को शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्र संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज महतो ने किया. ग्रामीणों ने कहा […]
रामगढ़ : नगर परिषद रामगढ़ के वार्ड 32 (ग्राम कुरूम) में वर्षों से बंद जलमीनार को शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्र संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पंकज महतो ने किया. ग्रामीणों ने कहा कि 2012-13 में एक -दो माह तक जलमीनार से पानी की आपूर्ति की गयी थी.
इसके बाद से जलापूर्ति बंद है. पंकज महतो ने कहा कि जलमीनार से पेयजल सप्लाई नहीं की जायेगी, तो रामगढ़ पीएचइडी विभाग व रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक का पुतला फूंका जायेगा. पीएचइडी विभाग रामगढ़ नगर परिषद कार्यालय में भी तालाबंदी की जायेगी. प्रदर्शन में जिलानी खान, गजानन मुंडा, चंद्रदीप मुंडा, सलमान कादिर, तारा देवी, आरती देवी, तेजू मुंडा, विजय मुंडा, चुनर देवी, शांति देवी, रानी देवी, रेशमी देवी, साधु देवी, गुड़िया देवी, जामो देवी, सरिता देवी, प्यासी देवी, बुधनी देवी, मूंगा कुमारी, कामाख्या सिंह, महंगी देवी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










