भदानीनगर में विशाल मुंडा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 09 Jun 2026 10:56 PM

विज्ञापन

भदानीनगर में विशाल मुंडा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला

विज्ञापन

भदानीनगर. भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया सरना स्थल के समीप मंगलवार की सुबह पेड़ के फंदे से लटका युवक का शव बरामद हुआ. शव देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. शव की शिनाख्त स्थानीय मुंडा टोला निवासी स्व रवि मुंडा के पुत्र विशाल मुंडा (18) के रूप में हुई. पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से खून से सना एक चाकू व मोबाइल बरामद हुआ. बताया गया कि विशाल यहां पर दादा-दादी के साथ रहता था. पेशे से वह ट्रक खलासी का काम करता था. दो दिन पहले ही वह घर आया था. सोमवार की रात करीब 10 बजे वह अपने एक मित्र का मोबाइल फोन लेकर निकला था. घटनास्थल से बरामद मोबाइल की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह रात करीब 12 बजे से किसी लड़की से इंस्टाग्राम पर चैट कर रहा था. उसके अंतिम चैट में उसने लिखा था- अपना ख्याल रखना, मेरे जैसा कोई नहीं मिलेगा. दूसरी ओर, इस मामले को लेकर लोगों में अलग-अलग चर्चा हो रही है. कुछ लोग इसे प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या बता रहे हैं, तो कई लोग संदेहास्पद परिस्थिति में मौत मान रहे हैं.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola