भारतमाला परियोजना से किसानों की बढ़ी परेशानी, मुआवजा व बाईपास निर्माण की मांग

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल : 26गोला,02- विरोध करते लोग   | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल : 26गोला,02- विरोध करते लोग | Prabhat Khabar Network

भारतमाला परियोजना के कारण गोला के किसानों की खेती प्रभावित हो रही है. ग्रामीणों ने उचित मुआवजा और बाईपास निर्माण की मांग की है.

विज्ञापन

गोला : गोला प्रखंड के रायपुरा गांव में भारतमाला परियोजना के तहत बोकारो जैनामोड़ से ओरमांझी तक बन रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना को लेकर ग्रामीणों और किसानों ने नाराजगी जतायी है. ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के कारण कई खेतों में जलभराव हो गया है. जबकि कई स्थानों पर मिट्टी डंप कर दिये जाने से खेती प्रभावित हो रही है. इससे धान की रोपाई में किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

बसपा नेता बिनू कुमार महतो ने कहा कि रायपुरा क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपास मार्ग अधूरा है तथा जल निकासी और पुलिया की समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि रायपुरा, बाघाकुदर, कोनारडीह, कुजूकला, साड़म, कोरांबे, हेसल, बारघुटू सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे इसी मार्ग का उपयोग करते हैं.

ग्रामीणों ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सांसद, विधायक तथा जिला प्रशासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, जल निकासी की व्यवस्था करने तथा बाईपास सड़क और पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है.

मौके पर गौरी महतो, राजेश महतो, मितन महतो, दिनेश महतो, छोटू लाल महतो, राजू महतो, शंकर महतो, कालेश्वर महतो, देवेंद्र महतो, राहुल महतो, भुनेश्वर महतो, लकी मुंडा, विकास मुंडा, भंदुराम मुंडा, शिवकुमार मुंडा, बढन महतो, रविंद्र महतो, दिनेश महतो, मुकेश महतो, राकेश महतो, सुदेश कुमार, मिथिलेश मुंडा, रंजीत मुंडा, कारु मुंडा, बिरजू करमाली सहित अन्य लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Raj Kumar

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola