रामगढ़ में कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को किया नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 26 आर-1 दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत करते उपायुक्त व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में वीर सैनिकों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

रामगढ़ : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से रविवार को अशेश्वर सिंह ब्रह्मर्षि धर्मशाला में अध्यक्ष रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज, कैंटोनमेंट बोर्ड सीईओ विवेक सिंह व ब्रिगेड कमांडर संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. अतिथियों ने अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

इस दौरान रंजन फौजी, रामटहल महतो सहित अन्य वक्ताओं ने सैनिकों के शौर्य व बलिदान को याद किया. उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि सैनिकों का साहस व बलिदान अतुलनीय है. कार्यक्रम में मातृशक्ति की झांकी, एनसीसी कैडेटों का मार्च पास्ट व एसबीएम पब्लिक स्कूल, भुरकुंडा के विद्यार्थियों सहित अन्य कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं.

इस अवसर पर कारगिल युद्ध में शामिल चतुर्भुज कश्यप, जीवन प्रजापति तथा वीर नारी सुनीता सिंह सहित अन्य को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, मातृशक्ति व बच्चे उपस्थित थे. अंत में सभी ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद सैनिकों को नमन किया. धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार ने किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola