टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में कारगिल विजय दिवस पर भावपूर्ण आयोजन

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल स्कूली बच्चे व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल भुइयांडीह में कारगिल विजय दिवस पर छात्रों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देशभक्ति का संदेश दिया.

विज्ञापन

घाटोटांड: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, भुइयांडीह में कारगिल विजय दिवस श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने कारगिल के वीर शहीदों के साहस, बलिदान और देशप्रेम को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया.इसके साथ ही विद्यालय परिसर में कैंडल मार्च निकालकर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सोनिया तिवारी, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों के अद्वितीय साहस और बलिदान को नमन किया. अपने संबोधन में प्राचार्या डॉ. तिवारी ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का त्याग हमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भाव की प्रेरणा देता है.उन्होंने विद्यार्थियों से देश के आदर्श नागरिक बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिन्द” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola