जरूरतमंद परिवार को समाजसेवी ने खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग दिया
सहयोग करते समाजसेवी | Prabhat Khabar Network
चितरपुर के हेमतपुर गांव में समाजसेवी जगेश्वर रजवार ने एक जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।
मगनपुर, रामगढ़: गोला प्रखंड के सोसोकलां पंचायत अंतर्गत हेमतपुर गांव निवासी पूर्व वार्ड सदस्य सह समाजसेवी जगेश्वर रजवार ने मानवता की मिसाल पेश की. उन्होंने स्व नुनिया देवी के श्राद्धकर्म के लिए उनके पुत्र कैलाश बेदिया के परिवार को खाद्य सामग्री व आर्थिक सहयोग प्रदान किया.
नुनिया देवी के निधन के बाद परिवार आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर जगेश्वर रजवार ने आगे बढ़कर परिवार की मदद की. उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवार का सहारा बनना ही सच्ची मानवता है. मौके पर पांडू महथा, टेपा करमाली, प्रीतम महथा, मनोहर महथा सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए