महिला वॉलीबॉल समर कैंप में अर्पिता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 09 Jun 2026 10:54 PM

विज्ञापन

महिला वॉलीबॉल समर कैंप में अर्पिता सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन

बरकाकाना. रामगढ़ छावनी परिषद के वार्ड नंबर सात पोचरा स्थित सरना पार में केयर ग्रामीण विकास केंद्र के तत्वावधान में आयोजित महिला वॉलीबॉल समर कैंप का समापन समारोह आयोजित किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेएम किशोरिया तथा अल्फा एकेडमी के निदेशक हीरा गोप थे. कार्यक्रम में रेफरी सह कोच बसंत नायक ने ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को वॉलीबॉल खेल की तकनीक व नियम का प्रशिक्षण दिया. खिलाड़ियों को दो टीमों में विभाजित कर मैत्री मैच कराया गया. इसमें दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के आधार पर अर्पिता कुमारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. सृष्टि कुमारी को बेस्ट सेंटर, वर्षा कुमारी को बेस्ट डिफेंडर तथा अर्पिता कुमारी को ही बेस्ट अटैकर का पुरस्कार दिया गया. कोच बसंत नायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों में खेल के प्रति गहरी रुचि और समर्पण है. मुख्य अतिथि जेएम किशोरिया ने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों में सफलता के लिए लक्ष्य पर निरंतर ध्यान और मेहनत जरूरी है. मौके पर विश्वासी हरि, विदिशा ठाकुर, डॉ कृष्णा गोप, कुंदन गोप, सुबोध नायक, विक्रम नायक, राजेंद्र नायक, महेश यादव, पिंकी राय, सुजीत नायक, कैलाश करमाली, पवन गोप, मीनू, मालती, सुशीला, शांति देवी, संजोती देवी, लक्ष्मी देवी, सुलेखा देवी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola