रामगढ़: कांग्रेस ने निकाला विजय मार्च, छात्रों को लड्डू खिलाकर मनाई खुशी

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : रामगढ़ में विजय मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर खुशी मनाते कांग्रेस विधायक सह जिलाध्यक्ष ममता देवी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में विजय मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर खुशी मनाते कांग्रेस विधायक सह जिलाध्यक्ष ममता देवी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता. | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ में कांग्रेस ने छात्र शक्ति की जीत का जश्न मनाया. विधायक ममता देवी ने नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

रामगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को सुभाष चौक से महात्मा गांधी चौक होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क तक विजय मार्च निकाला गया. मार्च के समापन पर छात्र शक्ति की जीत का जश्न मनाते हुए छात्र-छात्राओं को लड्डू खिलाकर खुशी मनाई गई.

छात्रों के संघर्ष की जीत का प्रतीक: ममता देवी

रामगढ़ विधायक सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि यह विजय मार्च देशभर के छात्रों के संघर्ष, लोकतांत्रिक अधिकारों और छात्र शक्ति की जीत का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन और जनदबाव के आगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा, जो लोकतंत्र में युवाओं की ताकत को दर्शाता है.

नीट और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, सीबीएसई से जुड़े सवालों और छात्रों के भविष्य के साथ हुए अन्याय ने लाखों परिवारों को चिंता में डाल दिया. शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई को उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा.

नेताओं ने भी रखी अपनी बात

पूर्व प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष शहजाद अनवर ने कहा कि युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष का परिणाम शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है. प्रदेश कांग्रेस महासचिव बलजीत सिंह बेदी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी.

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष कुसुमलता मुंडा, उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, मंजू जोशी, सीपी संतन, राजेंद्र चौधरी, पंकज तिवारी, मुन्ना पासवान, आसिफ इकबाल, सुजीत पटेल, ननकी सिंह, सुरेंद्र करमाली, सागर महतो, संतोष सोनी, पिंटू अंसारी, गगन करमाली, जाकिर अख्तर, हबीबुल्लाह, आनू विश्वकर्मा, अनिता कुमारी, सुधीर मंगलेश, अमर यादव, कमलेश कुमार, अमित महतो, गुलाम अंसारी, पवन महतो, प्रकाश करमाली, अख्तर आजाद, सज्जाद खान, बबलू खान, राजू वर्मा, शमसुद खान, दिगबर, प्रभात कुमार, पप्पू पासवान, सपुत कुमार, मुखलाल महतो, लालू महतो, शिबू दागी, बलराम साहू, संजीव खंडेलवाल, संजय साव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola