श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, योजनाओं का मिलेगा लाभ

Updated:
विज्ञापन

शिविर में निबंधन कराते श्रमिक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ में श्रमिकों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू हो गई है. श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से निर्माण, असंगठित और प्रवासी श्रमिक अपना पंजीकरण करा सकते हैं. पंजीकरण के बाद उन्हें सुरक्षा किट, औजार सहायता और बच्चों की छात्रवृत्ति जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

रामगढ़: उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर जिले में निर्माण श्रमिक, असंगठित श्रमिक और प्रवासी श्रमिकों का ऑनलाइन पंजीकरण श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से कराया जा रहा है. इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किये जा रहे हैं.

विज्ञापन

पंजीकरण के बाद मिलेंगे कल्याणकारी योजनाओं के लाभ

श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने बताया कि पंजीकरण के बाद श्रमिकों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. उन्होंने पात्र श्रमिकों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ नजदीकी शिविर में पहुंचकर अपना निबंधन कराने की अपील की.

सेफ्टी किट और औजार सहायता योजना का मिलेगा लाभ

उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सेफ्टी किट योजना के तहत हेलमेट और सुरक्षा जूते खरीदने के लिए एक हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है. वहीं, औजार सहायता योजना के तहत श्रमिकों को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाती है.

बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति योजना

इसके अलावा मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को शैक्षणिक उपलब्धि के आधार पर पांच हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. श्रमिकों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं.

शिविरों और पोर्टल के माध्यम से कराएं निबंधन

उपायुक्त ऋतुराज ने जिले के सभी पात्र निर्माण, असंगठित और प्रवासी श्रमिकों से प्रखंड स्तरीय शिविरों या श्रमाधान पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि वे सरकार की योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola