मांगों को लेकर स्लरी लोडिंग मजदूरों का प्रदर्शन, सब स्टेशन की काटी बिजली

Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 09 Jun 2026 11:13 PM

विज्ञापन

मांगों को लेकर स्लरी लोडिंग मजदूरों का प्रदर्शन, सब स्टेशन की काटी बिजली

विज्ञापन

रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के कोइहारा, भुचूंगडीह, सांडी एवं मायल गांव के असंगठित विस्थापित स्लरी लोडिंग मजदूरों ने मंगलवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सब स्टेशन का घेराव कर प्रदर्शन किया. इस दौरान मजदूरों ने बिजली आपूर्ति बाधित कर दी. इससे सीसीएल का उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ. प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की. संघ के अध्यक्ष क्यूम अंसारी ने कहा कि विस्थापित मजदूरों की बेरोजगारी की समस्या को लेकर कई बार प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया है. 17 दिसंबर 2025 और 27 मई 2026 को भी आवेदन देकर डब्ल्यू-2 स्टीम, जी-5 स्लरी, रिजेक्शन एवं आरओएम हैंड लोडिंग का कार्य मजदूरों को देने की मांग की गयी थी. अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. बिजली बाधित होने के बाद सीसीएल प्रबंधन और मजदूरों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में रजरप्पा पीओ ललन कुमार, वाशरी पीओ एलबी सिंह एवं मैनेजर श्रवण कुमार शामिल हुए. करीब आठ घंटे बाद 12 जून को मजदूरों की मांगों पर बैठक करने पर सहमति बनी, इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी. मौके पर मधु साव, कोलेश्वर महतो, हीरालाल करमाली, रामदास मांझी, धरमु महतो और नरेश महतो माैजूद थे.

विज्ञापन
SAROJ TIWARY

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola