पटना PMCH में अब लगेगी जापान की डेंगू वैक्सीन, 4 से 60 साल तक के लोगों को मिलेगा टीका

Updated:
विज्ञापन
PMCH

PMCH

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में अब जापान से आई डेंगू वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलेगी. यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष तक के लोगों के लिए उपलब्ध होगी, जिसके लिए एक विशेष वैक्सीनेशन सेंटर बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

पटना से आनंद तिवारी की रिपोर्ट

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में अब जापान से लाई गई डेंगू वैक्सीन लगाने की सुविधा मिलेगी. इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. बिहार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआईसीएल) की ओर से वैक्सीन की सप्लाई भी शुरू कर दी गई है. स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद पीएमसीएच में वैक्सीनेशन की व्यवस्था तैयार की जा रही है.

4 से 60 वर्ष तक के लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

पीएमसीएच प्रशासन के अनुसार, जापान से आई यह डेंगू वैक्सीन 4 से 60 वर्ष तक की उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. वैक्सीनेशन प्रक्रिया में पहला प्राथमिक डोज और इसके बाद बूस्टर डोज दिया जाएगा. प्रत्येक व्यक्ति को 0.5 एमएल वैक्सीन की खुराक दी जाएगी.

अस्पताल में बनाया जाएगा अलग वैक्सीनेशन सेंटर

डेंगू वैक्सीन लगाने के लिए पीएमसीएच परिसर में एक विशेष सेंटर बनाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग की ओर से भेजे गए दिशा-निर्देश के अनुसार वैक्सीन लेने वाले लोगों को इसी सेंटर पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. वैक्सीनेशन के लिए नर्सिंग स्टाफ को भी प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि लोगों को सुरक्षित तरीके से टीका लगाया जा सके.

आम लोगों तक जानकारी पहुंचाने की तैयारी

पीएमसीएच अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पिछले सात-आठ वर्षों में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ी है. इसी को देखते हुए डेंगू से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए अस्पताल परिसर में बैनर और अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा.

अगस्त से अक्टूबर तक बढ़ता है डेंगू का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी जमा होने के कारण डेंगू का खतरा बढ़ जाता है. आमतौर पर अगस्त के दूसरे सप्ताह से डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है और यह स्थिति अक्टूबर तक बनी रहती है. ऐसे में वैक्सीन के साथ-साथ लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई पर भी ध्यान देने की जरूरत है.


विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन