पटना के बिहटा के सहवाजपुर में बिजली संकट, लो वोल्टेज और ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
सहवाजपुर में बिजली संकट, ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान

सहवाजपुर में बिजली संकट, ट्रांसफार्मर जलने से लोग परेशान

बिहटा नगर परिषद के सहवाजपुर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था बदहाल है. लो वोल्टेज और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से स्थानीय लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है. स्थायी समाधान न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

बिहटा नगर परिषद क्षेत्र के सहवाजपुर और आसपास के इलाकों में बिजली व्यवस्था बदहाल हो गई है. लो वोल्टेज और बार-बार ट्रांसफार्मर जलने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी में अनियमित बिजली आपूर्ति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

अधिक लोड के कारण एक सप्ताह भी नहीं टिक रहे ट्रांसफार्मर

स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड संख्या 27 के सहवाजपुर में तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं, लेकिन बढ़ते बिजली लोड के कारण ये ज्यादा दिनों तक नहीं चल पा रहे हैं. ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद कई घंटे और कई बार कई दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है.

लो वोल्टेज से घर और खेती दोनों प्रभावित

कम वोल्टेज के कारण घरों में पानी की मोटर, पंखे, कूलर और एसी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. वहीं किसानों को भी सिंचाई में परेशानी हो रही है, क्योंकि पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिलने से मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं.

स्थायी समाधान नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

लोगों का कहना है कि बिजली विभाग से कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है. क्षेत्रवासियों ने उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा.


विज्ञापन
Monu Kumar Mishra

लेखक के बारे में

By Monu Kumar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन