'दवा लेने गया था बेटा पुलिस ने उठाया', पटना में आधी रात को जजेज आवास के बाहर परिजनों का छलका दर्द, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
जजेज आवास के बाहर खड़े परिजन

जजेज आवास के बाहर खड़े परिजन

Patna Student Arrest : पटना में 258 छात्रों की आधी रात को बेऊर जेल भेजे जाने के बाद जजेज आवास के बाहर परिजनों का गुस्सा और दर्द फूट पड़ा. पिता ने बताया कि उनका बेटा दवा लेने निकला था, लेकिन पुलिस ने उठा लिया.

विज्ञापन

Patna Student Arrest : "मैं बीमार हूं.. मेरा बेटा दवा लेने के लिए घर से निकला था, मैंने मना भी किया था कि मत जाओ, लेकिन कहा कि नहीं पापा जी मैं लेकर आता हूं. मेरे बेटे को पुलिस ने उठा लिया, बहुत मारा है, वो चल भी नहीं पा रहा है". ये कहना है जजेज आवास के बाहर खड़े एक बेबस पिता का जो अपने बेटे की रिहाई के लिए लगातार चक्कर काट रहे हैं. बेटा पुलिस के कस्टडी में है, और पिता बेटे को छुड़ाने के लिए लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं. यह मांग केवल एक पिता की नहीं है बल्कि जजेज आवास के बाहर खडे़ सैकड़ों परिवार की है. किसी का दोस्त किसी का भाई तो किसी का बेटा पुलिस गिरफ्त में है.

जजेज आवास के बाहर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि हिरासत में लिए गए सभी छात्रों के साथ बर्बरता से मारपीट की गई है. आरोप है कि उनके बच्चों पर धारा 109 लगाया गया है. सभी पढ़ने वाले बच्चों के साथ आपराधियों की तरह व्यवहार किया जा रहा है. परिजनों का कहना है कि उन्हें जब जानकारी मिली की उनके बच्चों को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वो थाने में पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी. कभी गांधी मैदान थाना तो कभी राजीव नगर थाना भेजा गया. 30 से 35 घंटे थाने में बंद कर छात्रों को रखा गया. जिसके बाद देर रात जजेज आवास में पेशी के बाद सभी गिरफ्तार छात्रों को बेऊर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस वैन में गिरफ्तार छात्र
पुलिस वैन में गिरफ्तार छात्र

क्या है पूरा मामला ?

बता दें कि पिछले दिनों 22 और 25 जुलाई को पटना में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया था. 25 जुलाई को पटना की सड़कों पर हालत गंभीर थे. छात्रों की ओर से पुलिस पर पथराव किए जाने का आरोप है. जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है और सभी छात्रों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है. रविवार की आधी रात ही 258 छात्रों को बेऊर जेल भेजा गया. जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 24 प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनमें 285 नामजद और करीब 6 हजार अज्ञात आरोपित हैं.

लेपटॉप खरीदने गया था बेटा, पुलिस ने उठा लिया

रविवार की देर रात छज्जू बाग स्थित जजेज आवास छात्रों को लाया गया था.अंदर में सुनवाई चल रही थी और बाहर बड़ी संख्या में छात्रों के परिजन इंतजार कर रहे थे. इस दौरान परिजनों ने कई गंभीर आरोप पुलिस पर लगाए. बाहर खड़े एक पिता ने कहा कि उन्हें बीमारी है और उनका बेटा दवा लेने के लिए घर से बाहर गया था लेकिन पुलिस ने उसे उठा लिया. दूसरे पिता ने कहा कि उनका बेटा लेपटॉप खरीदने के लिए एसपी वर्मा रोड गया हुआ था, उसे भी पुलिस ने उठा लिया. जजेज आवास के बाहर खड़े एक लड़के ने कहा कि उसका दोस्त गांधी मैदान गया था किताब खरीदने लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

30 से 35 घंटे तक थाने में रखा गया

एक अन्य परिजन ने कहा कि मेरा भाई गांधी मैदान के पास सब्जी लेने आया था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मेरे भाई का फोन भी जब्त कर लिया गया, जिससे हमे कोई जानकारी नहीं मिली. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बच्चों को उठाकर पहले गांधी मैदान में रखा फिर दीघा थाना में शिफ्ट कर 30 से 35 घंटे तक रखा. किसी भी परिजन को पुलिस की ओर से सही जानकारी नहीं दी गई. 10 मिनट 10 मिनट कर पुलिस बात को टालते रहे. आरोप लगाया कि गेट के बाहर परिजनों के साथ धक्का मुक्की भी की गई.

नाबालिग छात्र गांधी मैदान तो बालिक भेजे गए बेऊर

देर रात थाने से सभी छात्रों को एक वाहन में बैठाकर अस्पताल लाया गया और फिर उनका मेडिकल कराया गया. जिसके बाद जो नाबालिग छात्र थे उन्हें गांधी मैदान में रखा गया और जो बालिग थे उन्हें जजेज आवास लगाया गया. जहां उनकी पेशी हुई और पेशी के बाद बेऊर जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी छात्रों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109 और 121 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. धारा 109 हत्या का प्रयास से संबंधित है, जबकि धारा 121 किसी लोक सेवक (सरकारी कर्मचारी या पुलिस) को उसके कर्तव्य का पालन करने से रोकने या डराने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाने या गंभीर चोट पहुंचाने से संबंधित है.

पुलिस ने क्या कहा ?

इस तरह हो रही छात्रों की पहचान छात्रों पर हो रही कार्रवाई को लेकर पुलिस का कहना है कि छात्रों की पहचान सीसीटीवी फुटे़ज, वीडियोज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जो सबूत मौजूद हैं, उसके आधार पर किया जा रहा है. इससे पहले भी 22 जुलाई को जब पटना में प्रदर्शन किए गए थे, तब 117 संदिग्धों के फोटो जारी किए गए थे.

Also Read : 'मेरी गलती बस ये थी, मेरे अंदर का देशभक्त जाग चुका था', बेऊर जेल जाते-जाते बोले छात्र- प्लीज बचा लीजिये


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन