पलामू मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: पांडू में मिला शव पूर्व माओवादी नेता 'विशाल जी' का निकला, इलाके में दहशत
पलामू में शनिवार को बरामद हुए शव की शिनाख्त हुई, Pic Credit- AI, Only for Symbolism
Palamu Crime News: पलामू के पांडू थाना क्षेत्र में शनिवार को बरामद अज्ञात शव की पहचान छतरपुर निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में हुई है. परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखकर शव की शिनाख्त की. पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक माओवादी संगठन का सक्रिय सदस्य रहा था और हाल ही में जेल से बाहर आया था. अपराधियों ने उसकी पत्थर से कूचकर हत्या करने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया था.
Palamu Crime News, पलामू : पलामू जिले के पांडू थाना अंतर्गत बेलहरा-लोमड़ीडीह मार्ग पर शनिवार सुबह बरामद क्षत-विक्षत शव की पहचान रविवार को हो गई. मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के जंघबल गांव निवासी जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव के रूप में की गई है. रविवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) पहुंचे परिजनों ने शव की स्थिति देखकर उसकी शिनाख्त की.
शादी समारोह में शामिल होने गया था मृतक
परिजनों के अनुसार, जगनारायण यादव बीते 7 मई को पांडू के कुलिया गांव में अपने एक रिश्तेदार (गोतिया) अयोध्या यादव के घर शादी समारोह में शामिल होने गया था. समारोह के बाद जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था. शनिवार को जब सोशल मीडिया पर एक अज्ञात शव की तस्वीर वायरल हुई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे अस्पताल पहुंचे.
Also Read: झारखंड में जनगणना 2027 का बिगुल बजा: अधिसूचना जारी, घर-घर जाकर 33 सवालों के जवाब मांगेंगे अधिकारी
हत्या की खौफनाक साजिश
परिजनों ने आरोप लगाया है कि जगनारायण की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है. अपराधियों ने पहले उसे पत्थर से बेरहमी से कूच दिया और बाद में उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जलाने का प्रयास किया. रविवार को अस्पताल पुलिस चौकी की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है.
माओवादी इतिहास और पुलिस की जांच
पुलिस जांच में मृतक का एक गहरा आपराधिक और उग्रवादी इतिहास सामने आया है. जगनारायण यादव उर्फ विशाल यादव प्रतिबंधित माओवादी संगठन में सक्रिय रहा था और उसे संगठन के भीतर ‘विशाल जी’ के नाम से जाना जाता था. छतरपुर थाना में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे और वह हाल ही में जेल से सजा काटकर बाहर आया था. पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि क्या यह हत्या किसी पुरानी रंजिश का परिणाम है या फिर संगठन के भीतर के किसी विवाद की वजह से इसे अंजाम दिया गया है. फिलहाल, इस घटना के बाद से पांडू और छतरपुर के सीमावर्ती इलाकों में सनसनी फैली हुई है.
Also Read: Ramgarh: गोला पुलिस ने किया नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार होती थी सप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










