सावन के रंग में रंगा गायत्री शक्तिपीठ, भजन-सावन गीतों के बीच महिलाओं ने झूले का उठाया आनंद

Updated:
विज्ञापन

महोत्सव में झुला झूलती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के सुदना स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाओं ने भजन, गीत और झूलों का आनंद लेकर भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुदना स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. गायत्री परिवार के महिला मंडल ने सावन महोत्सव का आयोजन किया. गायत्री मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव शुरू हुआ. इस अवसर पर सावन गीत, भजन और झूले का आयोजन किया गया.

महोत्सव को लेकर महिलाओं के बीच खासा उत्साह देखा गया. महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहित होकर श्रद्धा और भक्तिभाव से भजन व सावन गीत प्रस्तुत किये. महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ झूले का आनंद लिया.

महिला मंडल की वरीय सदस्य शशि प्रभा ने सावन महोत्सव की शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि सावन मास ऐसा महीना है, जो धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है. इस पूरे महीने भगवान शिव की भक्ति-उपासना का माहौल रहता है.

महिला सदस्यों ने प्रस्तुत किये सावन गीत और भजन

महोत्सव में कुंती देवी, रीमा शुक्ला, सुनीला सहाय, संजू देवी, अमिता सिन्हा, सुषमा देवी, बेबी गुप्ता, पद्मावती देवी, उर्मिला श्रीवास्तव, रीता देवी, सुषमा किरण, मोनिका सुकृति, निकिता कुमारी, श्वेता कुमारी और ज्योति अग्रवाल के अलावा चैनपुर, पाटन व सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के गायत्री परिवार की महिला सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही.

महोत्सव में गायत्री परिवार के महिला मंडल सदस्यों ने शृंगार सामग्री भेंट कर महिलाओं का सम्मान किया. सावन महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ महिलाओं में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया. इसके बाद प्रसाद वितरण के साथ सावन महोत्सव का समापन हुआ.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola