बस चालक की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक हुए घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 1:24 AM
विज्ञापन
मनिका. एनएच 39 पर दो बसों की हुई आमने सामने टक्कर मनिका : मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुई मोड़ के समीप दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में एक बस चालक की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए. मनिका थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सामुदायिक […]
विज्ञापन
मनिका. एनएच 39 पर दो बसों की हुई आमने सामने टक्कर
मनिका : मनिका थाना क्षेत्र स्थित कुई मोड़ के समीप दो यात्री बसों की सीधी टक्कर में एक बस चालक की मौत हो गयी, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए. मनिका थाना पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचाया गया. सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया. इस हादसे में अर्श बस सेवा के चालक रामजी की मौत हो गयी.
जबकि घायलों में दीप ज्योति बस चालक निर्मल महतो, उच्च विद्यालय मनिका के प्रधानाचार्य सुमन सिंह, साफिया खातून डाल्टेनगंज, रजनीकांत मिश्रा हजारीबाग, राहुल कुमार दुबे डालटेनगंज, विजय कुमार जैन डालटेनगंज, अभिषेक कुमार बारालोटा, सोना गोयल डालटेनंगज, अनिल राम लातेहार, जीवन थरि यादव बालूमाथ, पेरू राम रांकिकला, मनसूदन राम रजवार, निशा कुमारी रजवार, अनीशा कुमारी रजवार, विकास तिवारी डालटेनगंज, नागेंद्र चौरसिया पांकी, सैफुल्ला अंसारी बेतला शामिल है.
घटना के बाद तत्पर रहे जनप्रतिनिधि व अधिकारी
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद मनिका थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची व राहत कार्य जारी किया. वहीं विधायक हरेकृष्ण सिंह, बरवाडीह डीएसपी अमरनाथ, लातेहार डीएसपी मुजीबुर रहमान, संतोष कुमार मिश्रा, सीओ नंदकुमार राम, थाना प्रभारी प्रभाकर मुंडा, पूर्व जिप सदस्य रघुपाल सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि राजन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि बबन पासवान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका पहुंचे व स्थिति का जायजा लिया. मौके पर दिलीप विश्वकर्मा, अमित कुमार , प्रदीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
टायर फटने के कारण हुई दुर्घटना
अर्श बस मेदनीनगर से रांची जा रही थी. वहीं दीप ज्योति बस हजारीबाग से मेदिनीनगर जा रही थी. कुई मोड़ के पास अर्श बस का टायर फट गया, जिससे अर्श बस अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रही दीप ज्योति बस को सामने से टक्कर मार दी. हालांकि दीप ज्योति के चालक द्वारा बस को काफी बचाने का प्रयास किया गया.
दस घायलों का इलाज किया गया लातेहार में
लातेहार. रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ पर दो बसों की हुई टक्कर में घायल यात्रियों में से दस का लातेहार सदर अस्पताल में इलाज किया गया. इन घायलों में अभिषेक कुमार बारालोटा मेदिनीनगर, सैफुला पोखरी बरवाडीह, जयवर्द्धन यादव बालूमाथ, जीवनधारी यादव बालूमाथ, निशा कुमारी बालूमाथ, मकसूद राम बालूमाथ, नीरा देवी रजवार, सुमंत कुमार गुरूगू मनिका, विपिन कुमार मझिआंव, किरण बाला महुआडांड़, ध्रुव कुमार उपाध्याय लातेहार शामिल हैं. लातेहार में घायलों के पहुंचने पर जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, संतोष पासवान, कांग्रेस नेता पंकज तिवारी व रामदेव उरांव सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के इलाज की व्यवस्था की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










