पेट्रोल पंप में पार्टनर के नाम पर एक करोड़, 32 लाख ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Jun 2026 9:33 PM
पेट्रोल पंप में पार्टनर के नाम पर एक करोड़, 32 लाख ठगी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि, हुसैनाबाद
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में पेट्रोल पंप पार्टनरशिप के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है. गांव के सतीश कुमार सिंह ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि उनकी जमीन पर मां फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप और टाटा कंपनी का टैंकर (नंबर JHO 3AK 6631) संचालित होता है. इस पंप का डीलर बक्सर जिला, राजपुर गांव कौनौली निवासी सरोज सिंह और उसका भाई मनोज सिंह हैं, जिनका डीलर कोड 41007600 है.
सासाराम, बिहार में पेट्रोल व डीजल पंप में पार्टनर बनाया
सतीश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों ने उन्हें सासाराम, बिहार में पेट्रोल व डीजल पंप में पार्टनर बनाया. इसके लिए उन्होंने तीन अलग-अलग बैंकों से कुल 70 लाख रुपये ट्रांसफर किये. दो मार्च 2024 को एग्रीमेंट भी तैयार किया गया और इसके बाद वे पंप का संचालन करने लगे. कुछ समय बाद दोनों भाइयों ने कहा कि वे बैंक फ्रॉड में फंस गये हैं और उन्हें अतिरिक्त 70 लाख रुपये की आवश्यकता है. उन्होंने आश्वासन दिया कि पंप और टैंकर सतीश कुमार के नाम पर ट्रांसफर कर देंगे.पैसा मिलने के बाद पार्टनरशिप से हटा दिया
इस भरोसे में सतीश कुमार ने और 62 लाख रुपये उनके खाते में भेज दिये. इस तरह कुल राशि एक करोड़ 32 लाख रुपये हो गई. लेकिन पैसे लेने के बाद दोनों भाइयों ने उन्हें पार्टनरशिप से हटा दिया और कहा कि वे पैसा लौटा देंगे. जब सतीश कुमार ने एग्रीमेंट पेपर दिखाया तो उन्होंने उसे मानने से इंकार कर दिया. पैसे की मांग करने पर न केवल रकम लौटाने से इनकार किया गया बल्कि गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गयी. इस पूरे मामले में सतीश कुमार ने थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है.इस संबंध में हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










