बाइपास सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाइपास सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद

विज्ञापन

प्रतिनिधि : हरिहरगंज पलामू सांसद बीडी राम बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित छकनबाग के पास एनएच-139 फोरलेन बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.सांसद ने सड़क निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली. निरीक्षण के क्रम में सांसद ने पाया कि बाइपास सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. सांसद हरिहरनाथ टोल प्लाजा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले. केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की. सांसद श्री राम ने केंद्र सरकार के विकास व कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया. मौके पर भाजपा नेता कामेश्वर कुशवाहा, रविंद्र कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन, बल्लू बलराम, सत्येंद्र मेहता, डॉ प्रमोद कुमार, अरविंद पासवान, अखिलेश मेहता, विश्वदीप कुमार, मृत्युंजय सिंह ,संजय जायसवाल, सत्येंद्र पासवान, अरुण मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola