मंदेया नदी के संरक्षण के लिए मंदेया रिवर फ्रंट परियोजना को मिली मंजूरी
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Jun 2026 9:38 PM
मंदेया नदी के संरक्षण के लिए मंदेया रिवर फ्रंट परियोजना को मिली मंजूरी
प्रतिनिधि : छतरपुर छतरपुर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अरविंद गुप्ता की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में हुई. बैठक में शहर को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इसके तहत डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क के निर्माण और मंदेया नदी के संरक्षण के लिए मंदेया रिवर फ्रंट परियोजना को मंजूरी दी गयी. जन समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए सभी 16 वार्डों में वार्ड विकास केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना भी स्वीकृत हुई. बैठक में यह भी तय किया गया कि शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने और अनैतिक गतिविधियों पर नियंत्रण पाने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. नगर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी स्वीकृत योजनाओं पर जल्द काम शुरू किया जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष मनजीत कुमार यादव, कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी, सिटी मैनेजर मुर्तजा अंसारी समेत कोमल देवी, प्रेम शीला देवी, राजरानी देवी, अब्दुल जलील अंसारी सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










