ePaper

पाकुड़ में बाल विवाह उन्मूलन पर मंदिर पुजारियों ने संकल्प लिया

Updated at : 14 Sep 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
पाकुड़ में बाल विवाह उन्मूलन पर मंदिर पुजारियों ने संकल्प लिया

पाकुड़ में जन लोक कल्याण परिषद् और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के द्वारा बाल विवाह उन्मूलन हेतु 12-14 सितंबर 2025 में वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत अभियान चलाया गया। शीतला मंदिर के पुजारियों ने बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई और इसे अपराध मानते हुए इसके रोकथाम पर जोर दिया। मंदिर परिसर में बाल विवाह पूर्णतः प्रतिबंधित है एवं विवाह की अनुमति से पहले उम्र प्रमाण पत्र जांचे जाते हैं। पुजारियों ने पाकुड़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का संकल्प लिया। जन लोक कल्याण परिषद् के सचिव सरोज कुमार झा ने बताया कि यह अभियान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व के सौ से अधिक देशों का संयुक्त प्रयास है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. संस्था जन लोक कल्याण परिषद् एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह विश्व मुक्त अभियान के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे वैश्विक अंतरधार्मिक सप्ताहांत अभियान, 12 से 14 सितंबर 2025 के तहत शीतला मंदिर के पुजारियों ने बाल विवाह के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया. मंदिर के पुजारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है. बाल विवाह होने से बच्चे की शिक्षा और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसे रोकना अत्यंत आवश्यक है. शीतला मंदिर परिसर में बाल विवाह पूर्णतः प्रतिबंधित है. विवाह की अनुमति देने से पूर्व उम्र की पुष्टि तथा संबंधित प्रमाणित दस्तावेज प्राप्त किये जाते हैं. उन्होंने कहा कि पाकुड़ को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है. जन लोक कल्याण परिषद् के सचिव सरोज कुमार झा ने बताया कि बाल विवाह मुक्त अभियान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत सहित दुनिया के सौ से अधिक देशों का साझा प्रयास है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola