ePaper

कालाजार मक्खी के स्थानों पर करें छिड़काव

Updated at : 14 Sep 2025 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
कालाजार मक्खी के स्थानों पर करें छिड़काव

पाकुड़ प्रखंड के कालाजार प्रभावित गांव में कीटनाशक छिड़काव से पूर्व जन जागरूकता हेतु रात्रि चौपाल आयोजित की गई। उपायुक्त मनीष कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को कालाजार बीमारी, छिड़काव के लाभ और इसकी महत्ता समझाई तथा पूरी तरह सहयोग करने का आग्रह किया। छिड़काव के साथ ही 12 से 14 अक्टूबर तक प्लस पोलियो अभियान और 16 से 19 सितंबर तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का भी आयोजन होगा। सभी ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे इन अभियानों में भाग लें, आवश्यक दवाओं का सेवन कराएं एवं अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर दिलाएं। अंत में जिला को कालाजार मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़. कीटनाशक छिड़काव से पूर्व जन जागरुकता को लेकर पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत कालाजार अति प्रभावित गांव में शनिवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार, पीरामल फाउंडेशन के कर्मी तथा डब्लूएचओ के जिला प्रतिनिधि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे. डीसी ने ग्रामीणों को सभी कमरों में कीटनाशक छिड़काव कराने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कालाजार बीमारी की जानकारी देते हुए छिड़काव से होने वाले लाभों को विस्तार से बताया. ग्रामीणों से अपील की कि वे आइआरएस छिड़काव के दौरान छिड़काव कर्मियों का पूरा सहयोग करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि जहां भी कालाजार वाहक बालू मक्खी का प्रकोप हो सकता है, वहां निश्चित रूप से छिड़काव कराया जाये. इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत 12 अक्टूबर को विभिन्न बूथों पर की जायेगी, जबकि 13 और 14 अक्तूबर को डोर-टू-डोर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी जायेगी. उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलायें. वहीं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत झारखंड में 16 सितंबर से की जाएगी और मॉपअप 19 सितंबर को किया जाएगा. उपायुक्त ने सभी से इस अभियान में भाग लेने और दवा का सेवन करने की अपील की. अंत में उन्होंने ग्रामीणों को जिले को कालाजार मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola