ePaper

संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास कर माताओं ने की जितिया का व्रत

Updated at : 14 Sep 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
संतान की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास कर माताओं ने की जितिया का व्रत

पाकुड़ जिला और प्रखंडों में रविवार को जितिया पर्व पर माताओं ने निर्जला उपवास रखा, अपने बच्चों की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की। यह व्रत विशेष रूप से बच्चों की रक्षा और जीवन की विपत्तियों से बचाने के लिए होता है। माताएं दिनभर बिना जल और आहार के व्रत करती हैं और डलिया सजाती हैं, जो दूसरे दिन बच्चे खोलते हैं। पर्व के कारण फल-सब्जियों की कीमतों में भी उछाल देखा गया; नारियल की कीमत सामान्य 25-30 रुपये से बढ़कर 50 रुपये हो गई। अन्य फलों की कीमतें भी बढ़ीं, जैसे केला 40 रुपये दर्जन, सेब 120 रुपये किलो, मूली 40 रुपये किलो, खीर 60 रुपये किलो, शरीफा 120 रुपये किलो और बेदाना 140 रुपये किलो।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्रों में रविवार को जितिया पर्व के अवसर पर माताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला उपवास रखा. दिन भर बिना जल और आहार ग्रहण किए माताओं ने अपनी संतान की दीर्घायु, सुख और समृद्धि की कामना की. व्रत कर रही महिलाओं ने बताया कि परंपरा में जितिया व्रत का विशेष महत्व है. यह पर्व विशेष रूप से माताओं द्वारा अपने बच्चों के कल्याण, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए किया जाता है. जिस प्रकार सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए हरितालिका तीज का कठोर उपवास करती हैं, उसी प्रकार माताएं अपने बच्चों की रक्षा और जीवन में आने वाली हर विपत्ति को टालने के लिए निर्जला उपवास रखती हैं. इस व्रत में माताएं डलिया सजाती हैं. दूसरे दिन सजा हुआ डलिया संतान द्वारा खोला जाता है. डलिया खोलने के बाद व्रत कर रही माताएं पारण करती हैं. इस प्रकार जितिया व्रत का समापन होता है. व्रत को लेकर फलों की कीमतों में उछाल जितिया पर्व के चलते फलों की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई. जहां नारियल सामान्य दिनों में शहर की मंडी में 25 से 30 रुपये में उपलब्ध होता था, वहीं रविवार को इसकी कीमत लगभग 50 रुपये रही. इसी प्रकार अन्य फलों की कीमतों में भी इजाफा देखा गया. फलों की कीमतों पर एक नजर – केला: 40 रुपये दर्जन – सेब: 120 रुपये किलो – मूली: 40 रुपये किलो – खीर: 60 रुपये किलो – शरीफा: 120 रुपये किलो – बेदाना: 140 रुपये किलो

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola