ePaper

महेशपुर में 17 विकास योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

Updated at : 14 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
महेशपुर में 17 विकास योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास

महेशपुर प्रखंड के डाकबंगला परिसर में डीएमएफटी फंड से संचालित 17 सड़क, नाली समेत अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर इन योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। ये योजनाएं पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित ग्रामीण विकास को केंद्रित हैं। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है, जिससे किसानों को बाजार तक आवागमन में सुविधा और जलजमाव की समस्या में स्थायी राहत मिलेगी। समारोह में झामुमो पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। विकास कार्य महेशपुर के हर गांव-टोले तक पहुंचेंगे, जिससे विकास की नई ऊंचाइयां छुई जाएंगी।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. प्रखंड के डाकबंगला परिसर में रविवार को डीएमएफटी फंड से संचालित 17 सड़क, नाली सहित अन्य विकास योजनाओं के शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी उपस्थित हुए. समारोह में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, केंद्रीय समिति सदस्य पिंकु शेख, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहूल अमीन एवं सगीर अंसारी तथा प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद मुख्य रूप से मौजूद रहे. विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर सभी 17 योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. ये योजनाएं डीएमएफटी फंड के तहत संचालित की जा रही हैं, जिनमें पीसीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं. विधायक प्रो. मरांडी ने कहा कि महेशपुर प्रखंड की विकास यात्रा अब नई ऊंचाइयों को छुएगी. विकास कार्यों की गंगा गांव-गांव और टोले-टोले तक पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है. विशेष रूप से पीसीसी सड़क और नाली निर्माण योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा. किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी और जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम, मैनुद्दीन अंसारी, एनामुल हक, मो. असद, अभिषेक कुमार सिंह, नसीम अहमद, अल्तमस हेम्ब्रम, बीडीओ डॉ. सिद्दार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी रवि शर्मा सहित काफी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola