पाकुड़ में शिव-पार्वती विवाह की रस्में शुरू, मांदर पूजन और हल्दी लेपन से महका बाबा घाघेश्वरनाथ का दरबार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Feb 2026 8:54 PM
मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालु
Baba Ghagheshwarnath Temple Pakur: पाकुड़ के बाबा घाघेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि का दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान मांदर पूजन और हल्दी लेपन के साथ शुरू हुआ. रविवार को भव्य शिव बारात और जलाभिषेक का आयोजन होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य पंडाल और महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था की गयी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
Jharkhand Mahashivratri 2026, पाकुड़ (रमेश भगत): महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पाकुड़ के बाबा घाघेश्वरनाथ शिव‑पार्वती मंदिर परिसर में दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शनिवार से प्रारंभ हो गया है. अनुष्ठान के पहले दिन मंदिर परिसर में पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
मांदर पूजन और मटकोड़ अनुष्ठान से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत शाम में मांदर पूजन और मटकोड़ अनुष्ठान से हुई. स्थानीय परंपरा के अनुसार देवस्थल की शुद्धि के साथ पूजा संपन्न कराई गयी. इसके बाद शाम छह बजे लावा और काशा पिसाई की रस्म अदा की गई, जिसे शिव-पार्वती विवाह की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. शाम सात बजे मंडप पूजन के साथ शिव-पार्वती पूजन, हल्दी लेपन और आरती का आयोजन किया गया. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया.
रविवार शाम निकाली जाएगी शिव बारात
रविवार को महाशिवरात्रि के मुख्य अवसर पर सुबह पांच बजे से विशेष पूजन और जलाभिषेक का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद शाम चार बजे ध्वजारोहण होगा. शाम पांच बजे से भव्य झांकी के साथ शिव बारात निकाली जाएगी, जो अमड़ापाड़ा के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए मंदिर परिसर पहुंचेगी. बारात आगमन के बाद द्वार पूजन, शिव-पार्वती विवाह उत्सव, आरती और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा.
कराया जा रहा है भव्य पंडाल का निर्माण
महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. पूरे अनुष्ठान को विधि-विधान से संपन्न कराने में पुरोहित शंभूनाथ झा और संदीप ओझा की अहम भूमिका रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तम भगत, राहुल भगत, सुनील मंडल, रितेश मंडल, राज आनंद, संजय रजक, मुकेश कुमार, गौतम कुमार सहित कई स्थानीय युवाओं और श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










