Pakur: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी के वार से चौकीदार की मौत, बेटा गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायल बड़ा कालू पहाड़िया

Pakur: पाकुड़ में जमीन विवाद को लेकर हुए हिंसक संघर्ष में कुल्हाड़ी के वार से चौकीदार की मौत हो गई. घटना में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रमेश भगत
Pakur: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डुमरचिर पंचायत अंतर्गत निपानिया डुंगरिटोला में शनिवार रात जमीन विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आपसी विवाद के दौरान कुल्हाड़ी से हुए हमले में गांव के चौकीदार दुखिया पहाड़िया की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद गांव में देर रात तक तनाव का माहौल बना रहा. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पांच बजे जमीन को लेकर मृतक दुखिया पहाड़िया का अपने ही पड़ोसी दुखिया पहाड़िया और कालू पहाड़िया से विवाद हुआ था.

आपके शहर में

विज्ञापन

खुद झगड़ा करने पहुंचा था मृतक

इस विवाद के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन रात करीब आठ बजे गुस्से में मृतक अपने पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया के साथ आरोपियों के घर पहुंच गया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गयी. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में चौकीदार दुखिया पहाड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उसके पुत्र बड़ा कालू पहाड़िया के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गयी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना के बाद आरोपी कालू पहाड़िया खुद अमड़ापाड़ा थाना पहुंच गया, जहां पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. जबकि दूसरा आरोपी दुखिया पहाड़िया फरार बताया जा रहा है. घायल बड़ा कालू पहाड़िया को प्रभारी थाना प्रभारी पप्पू कुमार और पुलिसकर्मियों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. खबर लिखे जाने तक थाना में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी.

ये भी पढ़ें…

Palamu: प्रेम प्रसंग से नाराज मौसा ने की थी पवन की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Dhanbad: प्रेमी को छुड़ाने के लिए टावर पर चढ़ी प्रेमिका, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola