स्पीड ब्रेकर ने बिगाड़ा संतुलन:स्कूटी पलटी, तीन सहेलियां घायल; दो रेफर

Updated:
विज्ञापन

महेशपुर में स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित स्कूटी पलटने से तीन सहेलियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. दो युवतियों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर-सोनारपाड़ा मुख्य सड़क पर काठशल्ला गांव के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर जाने से उस पर सवार तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयीं. हादसे के बाद आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से तीनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुरारई से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, महेशपुर हाटपाड़ा और बाजारपाड़ा निवासी रिया कुमारी अपनी दो सहेलियों पोलोमी सिंह और सुमोना सिंह के साथ स्कूटी से पश्चिम बंगाल के मुरारई गयी थीं. मुरारई से लौटने के दौरान काठशल्ला गांव के समीप मुख्य सड़क पर बने स्पीड ब्रेकर के पास स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गयी.

स्कूटी अनियंत्रित होने के बाद तीनों युवतियां सड़क पर गिर गयीं. हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आयीं. मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल तीनों को अस्पताल पहुंचाया.

दो युवतियों की हालत गंभीर, किया गया रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर में चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. पोलोमी सिंह और सुमोना सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को रेफर कर दिया.

वहीं, रिया कुमारी का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने उसकी स्थिति सामान्य बतायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola