मिशन 100% अटेंडेंस: हजारीबाग के 1800 स्कूलों के लिए DEO का कड़ा निर्देश- 'एक भी बच्चा स्कूल से न रहे बाहर'
Published by : Sameer Oraon Updated At : 14 Feb 2026 8:18 PM
जिला शिक्षा पदाधिकारी की बैठक में शामिल बीआरपी सीआरपी
Hazaribagh School News: हजारीबाग के 1800 से अधिक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की 100% उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए 'सीटी बजाओ-बच्चा बुलाओ' अभियान को तेज किया जाएगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीन रंजन और DSE आकाश कुमार ने समीक्षा बैठक में BRP-CRP को कड़े निर्देश दिये हैं. जानिए शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्या है विभाग की नई रणनीति.
Hazaribagh School News, हजारीबाग (आरिफ) : हजारीबाग जिले के 1800 से अधिक सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश मिला है. इसकी जिम्मेदारी सीआरपी और बीआरपी की है. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रवीन रंजन ने कही. मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार भी मौजूद थे. दरअसल शनिवार को झील रोड स्थित सरकारी बीएड कॉलेज में शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में 110 से अधिक सीआरपी और बीआरपी शामिल हुए. बैठक में शिक्षा से जुड़े स्कूलों के कार्यों की समीक्षा करते हुए 13 से अधिक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक में इन योजनाओं पर भी की गयी चर्चा
विद्यार्थियों की उपस्थिति के अलावा पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, मध्यान भोजन, समग्र शिक्षा अभियान की गतिविधियां, ई-विद्या वाहिनी, डहर एप, निपुण भारत कार्यक्रम, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना समेत अन्य शैक्षणिक योजनाओं की भी चर्चा की गयी. बैठक में डीएसई आकाश कुमार ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत सरकार की ओर से स्कूलों को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध करायी जा रही हैं. इसके बावजूद जनवरी माह में विद्यार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से घटकर 70 प्रतिशत रह जाना चिंताजनक है. उन्होंने शिक्षकों से अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में जाकर बच्चों को स्कूल से जोड़ने का निर्देश दिया.
Also Read: टैक्सी चलाने से शुरू किया सफर फिर बने मशहूर ‘बिजनेस मैन’, धनबाद के उद्योगपति रतनलाल अग्रवाल का निधन
जिले में चलाया जाएगा ‘सीटी बजाओ–बच्चा बुलाओ’ अभियान
डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि जिले में लगातार ‘सीटी बजाओ–बच्चा बुलाओ’ अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत सभी बीआरपी और सीआरपी अपने-अपने प्रखंडों में शिक्षण कार्य और उपस्थिति की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे, ताकि एक भी बच्चा स्कूल से बाहर न रहे. बैठक में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के एडीपीओ कौशल किशोर ने भी सीआरपी-बीआरपी को उनके दायित्वों और कार्यों की जानकारी दी और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया.
Also Read: Gumla: एमआई का लेखपाल राहुल प्रताप 20 हजार घूस लेते धराया, एसीबी की बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










