13 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म, पांच बालिग गिरफ्तार व दो नाबालिग निरुद्ध

पाकुड़. महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
उद्भेदन. एसआइटी ने घटना के महज चार घंटे में ही सुलझाया मामला संवाददाता, पाकुड़. महेशपुर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची से सात लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पाकुड़ पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के महज 4 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर लिया. मामले में शामिल 5 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया गया है. एसपी अनुदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना 16 मई की रात करीब 8:30 बजे की है. पुलिस को घटना की सूचना 17 मई की दोपहर 12 बजे मिली. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत महेशपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी और महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया. गठित एसआइटी ने वैज्ञानिक, मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों को आधार बनाते हुए इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की और 4 घंटे के भीतर सभी सात आरोपियों को पकड़ लिया. गिरफ्तार और निरुद्ध किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है. पकड़ाये आरोपियों में पांच बालिग व दो नाबालिग हैं पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों बालिग आरोपी पाकुड़ जिले के ही रहने वाले हैं. इनमें अविनाश सोरेन, बबुटा सोरेन उर्फ रूबीलाल सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेम्ब्रम उर्फ बुधिश्वर हेम्ब्रम व कार्तिक मुर्मू शामिल है. वहीं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है. कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी (महेशपुर) अजय महतो, रद्दीपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय, पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, पुलिस अवर निरीक्षक श्रीचांद किस्कू शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










