जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ

Updated:
विज्ञापन
शपथ लेते शिक्षक, छात्र व अतिथि | Prabhat Khabar Network

शपथ लेते शिक्षक, छात्र व अतिथि | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में नशा मुक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. छात्रों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

पाकुड़: नशा मुक्त युवा फॉर विकास परिषद एवं माय भारत, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को पाकुड़ बीएड कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी अनिता पूर्ति, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार तथा बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई. जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्ति की राह में सबसे बड़ी बाधा नशा है. युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए नशे से दूर रहना होगा. वहीं प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति हैं. यदि युवा नशामुक्त और जागरूक रहेंगे तो समाज व देश का भविष्य भी सुरक्षित और उज्ज्वल होगा. प्रतियोगिता में भाषण, गायन, स्लैम पोएट्री, नृत्य, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म एवं रील तथा स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित हुई. भाषण में रश्मि कुमारी प्रथम, अमरीश कुमार मिश्रा द्वितीय व मो. उस्मान गनी तृतीय रहे. गायन में सुदीक्षा प्रथम, अनीता द्वितीय रहीं. स्लैम पोएट्री में स्वास्तिका रानी, अंकिता सरकार और चुमकी दत्ता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. नृत्य में डायनामिक टीम प्रथम, अंजू टीम द्वितीय तथा कोमल टीम तृतीय रही. चित्रकला में प्रत्यांश प्रथम, तनया सिंह द्वितीय व मिथी कुमारी तृतीय, नुक्कड़ नाटक में पाकुड़ बीएड कॉलेज-डीएलएड टीम प्रथम, सौरव कुमार ग्रुप द्वितीय व निक्की एंड ग्रुप तृतीय तथा शॉर्ट फिल्म एवं रील में रेशमी ग्रुप, गणेश ग्रुप और पाकुड़ बीएड कॉलेज बीएड ग्रुप क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे. स्लोगन लेखन में आरिज, हबीब और जया गोप ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए. समापन पर सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola