अग्निकांड पीड़ितों से मिले विधायक, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मिलते विधायक | Prabhat Khabar Network
पाकुड़ में शॉर्ट सर्किट से प्रभावित परिवारों से विधायक निसात आलम ने मुलाकात की और उन्हें राशन व आर्थिक सहायता प्रदान कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
पाकुड़: सदर प्रखंड की पृथ्वीनगर पंचायत के पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए नुकसान के बाद विधायक निसात आलम रविवार को पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें राशन, कपड़े, अन्य आवश्यक राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई.
विधायक ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही अधिकारियों से जल्द सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा दिलाने और सरकारी योजनाओं के तहत क्षतिग्रस्त मकानों के निर्माण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की.
घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है. मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक, पूर्व कोषाध्यक्ष असद हुसैन, पंचायत मुखिया पति सेलिम हुसैन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए