जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन
समस्याओं को सुनती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

समस्याओं को सुनती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

पाकुड़ में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन के कड़े निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

पाकुड़: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन समाधान दिवस में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान भूमि विवाद, होमगार्ड बहाली के लिए विज्ञापन प्रकाशित कराने, सड़क व नाला निर्माण समेत जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए. उपायुक्त ने सभी आवेदनों की निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया. उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा. उपायुक्त ने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजनों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच है. इससे लोगों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है और मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित होती है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निष्पादन करें, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकारी सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके.


विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola