Gen Z ने बदल दी बॉलीवुड एक्टर की सोच, बेटे से मांगी माफी, बोले- फोन डिस्ट्रैक्शन नहीं, डायरेक्शन है

एक्टर इनामुलहक, फोटो- इंस्टाग्राम
अक्सर Gen Z पर सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम बिताने का आरोप लगता है, लेकिन बॉलीवुड एक्टर इनामुलहक की सोच अब बदल गई है. उन्होंने अपने बेटे से माफी मांगते हुए कहा कि फोन सिर्फ डिस्ट्रैक्शन नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा भी बन सकता है. साथ ही उन्होंने युवाओं को सवाल पूछते रहने का मैसेज दिया.
Inaamulhaq: पिछले कुछ दिनों में देशभर के युवाओं ने दिखा दिया कि सोशल मीडिया सिर्फ रील्स और मीम्स के लिए नहीं, बल्कि अपनी बात रखने का भी बड़ा प्लेटफॉर्म बन सकता है. इसी बदलती सोच की तारीफ अब बॉलीवुड से भी सुनने को मिल रही है. एक्टर और राइटर इनामुलहक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में Gen Z की जमकर तारीफ की. इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे से माफी भी मांगी और कहा कि अब उन्हें समझ आया है कि फोन सिर्फ टाइम पास नहीं, बदलाव की ताकत भी बन सकता है.
Inaamulhaq Instagram Post: बेटे की एक बात ने बदल दी सोच
View on Instagram
इनामुलहक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उनके बेटे ने उनसे कहा, "पापा, हमारी जनरेशन ट्रेंड्स फॉलो करती है. ट्रेंड खत्म होता है तो इंटरनेट आगे बढ़ जाता है." इस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह बात अपनी जगह सही है, लेकिन लोकतंत्र में सवाल पूछना कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि एक आदत होनी चाहिए. उन्होंने लिखा कि एक वायरल जीत से सब कुछ खत्म नहीं हो जाता. जब तक सिस्टम हर आम इंसान के लिए बराबरी वाला नहीं बनता, तब तक सवाल पूछते रहना जरूरी है.
Gen Z Message: 'फोन सिर्फ डिस्ट्रैक्शन नहीं, डायरेक्शन भी बन सकता है'
अपने पोस्ट में इनामुलहक ने बेटे से माफी मांगते हुए लिखा कि वह अब तक उसे ज्यादा फोन चलाने और "स्क्रॉल एडिक्ट" कहकर टोकते थे. लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ कि यही स्क्रीन टाइम बदलाव की ताकत भी बन सकता है. उन्होंने लिखा, "सॉरी, तुम्हें स्क्रॉल एडिक्ट कहने के लिए. और थैंक यू, स्क्रॉल को रेजिस्टेंस में बदलने के लिए. तुमने दिखाया कि फोन सिर्फ डिस्ट्रैक्शन नहीं, डायरेक्शन भी बन सकता है."
Inaamulhaq Message For Youth: युवाओं के लिए दिया खास मैसेज
पोस्ट के आखिर में इनामुलहक ने युवाओं से कहा कि इंटरनेट का एल्गोरिद्म भले ही हर दिन नए ट्रेंड दिखा दे, लेकिन लोगों को सही सवाल पूछना कभी नहीं छोड़ना चाहिए.
उन्होंने लिखा, "एल्गोरिद्म आगे बढ़ जाएगा, लेकिन इतिहास उन्हें याद रखता है जो सवाल पूछते रहते हैं. वेल डन Gen Z." उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Dhanush Politics Entry: क्या राजनीति में एंट्री करने वाले हैं धनुष? एक स्पीच ने बढ़ाई हलचल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










