UK07 Rider Controversy: पत्नी ने दिया धोखा... परिवार ने छोड़ा साथ, इन विवादों ने बदली अनुराग डोभाल की जिंदगी

Updated:
विज्ञापन

अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UK07 Rider Controversy: अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी रितिका चौहान पर बेवफाई का आरोप लगाया. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब यूट्यूबर विवादों में आए हों. इससे पहले भी वह कई कारणों से सुर्खियां बटोर चुके हैं.

विज्ञापन

यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) अपनी सुपरबाइक्स और ट्रैवल व्लॉग्स के लिए जितने मशहूर हैं, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ भी विवादों से घिरी रही है. कभी परिवार से अनबन, कभी लाइव आकर आत्महत्या करना, तो कभी बिग बॉस में जोकर का टैग मिलना. अब उनकी वाइफ ने भी उन्हें धोखा दे दिया है. जिसके बाद वह टूट चुके हैं.

विज्ञापन

अनुराग डोभाल ने वाइफ पर धोखा देने का लगाया आरोप

अनुराग डोभाल ने यूट्यूब वीडियो में दावा दिया है कि उनकी पत्नी रितिका चौहान का अपनी ही बेस्ट फ्रेंड के साथ अफेयर था. अनुराग ने वीडियो में कुछ कथित वीडियो क्लिप्स भी शेयर किए हैं. यूट्यूबर ने दावा किया कि रितिका उनके बच्चे को पेट में ही मारना भी चाहती थी. उन्होंने कहा, "मैंने हर बात छिपाने की कोशिश की और सभी को माफ भी किया. यह सब मैंने सिर्फ अपने बेटे 'अनुरित' की वजह से किया."

View on Instagram

बिग बॉस 17 में मेकर्स को अनुराग ने किया था कॉल आउट

अनुराग डोभाल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी बिग बॉस 17 के दौरान देखने को मिली थी. शो में उन्होंने कई बार मेकर्स पर पक्षपात (Bias) का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि कुछ कंटेस्टेंट्स को खास ट्रीटमेंट दिया जा रहा है. वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने भी अनुराग को सुनाया था. जिसके बाद उन्होंने ऑन कैमरा कहा था कि ये लोग वोट्स के दम पर निकाल नहीं पाएंगे, तो कुछ गेम खेलकर मुझे आउट करने की कोशिश करेंगे.

View on Instagram

परिवार से विवाद और 'डिसओन' होने का दावा

साल 2026 में अनुराग डोभाल ने एक वीडियो जारी किया और उसमें अपने परिवार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. यूट्यूबर का दावा था कि इंटर-कास्ट मैरिज के फैसले के बाद उनके और परिवार के रिश्तों में खटास आ गई. उन्होंने कहा कि इस फैसले को लेकर उन्हें लगातार मानसिक दबाव और विरोध का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनके मैनेजर ने भी सोशल मीडिया पर दावा किया कि परिवार ने अनुराग से अपने रिश्ते तोड़ दिए हैं और प्रॉपर्टी से भी बेदखल कर दिया.

इंस्टाग्राम लाइव आकर किया कार क्रैश

18 मार्च 2026 को अनुराग डोभाल ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया, जब वह इंस्टाग्राम पर लाइव आए और अपनी कार को क्रैश कर दिया. इस हादसे में उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया.

View on Instagram

कौन हैं अनुराग डोभाल?

उत्तराखंड के रहने वाले अनुराग डोभाल, उन्हें UK07 Rider के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने बाइक राइडिंग, ट्रैवल व्लॉग्स और लाइफस्टाइल कंटेंट के जरिए करोड़ों लोगों की फैन फॉलोइंग बनाई.

ये भी पढ़ें: UK07 Rider अनुराग डोभाल का दावा, पत्नी रितिका पर लगाए आरोप, बोले- बेटे से मिलने के लिए दिए ₹37 लाख

ये भी पढ़ें: डिस्चार्ज के तुरंत बाद बिगड़ी YouTuber Anurag Dobhal की तबीयत, सांस लेने में हो रही दिक्कत, VIDEO


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola