Karan Johar के 'The Traitor 2' का प्रोमो आउट: मुनव्वर फारूकी और मल्लिका शेरावत आएंगे नजर, जानें कब रिलीज होगा शो

Updated:
विज्ञापन
Karan Johar के 'The Traitor 2' का प्रोमो आउट, फोटो इंस्टाग्राम

Karan Johar के 'The Traitor 2' का प्रोमो आउट, फोटो इंस्टाग्राम

The Traitors Season 2: करण जौहर अपने चर्चित रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' के सीजन 2 के साथ धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. शो के प्रोमो में मुनव्वर फारुकी और मल्लिका शेरावत के नामों पर मुहर लग गई है. जानिए कब और कहां शुरू होगा धोखे और साजिशों का यह नया खेल.

विज्ञापन

The Traitor Season 2: फिल्ममेकर करण जौहर अपने रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी कर रहे हैं. शो के नए प्रोमो में करण ने सीजन के पहले दो कंटेस्टेंट्स का परिचय कराया, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इस सीजन में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारुकी और बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत की एंट्री पक्की हो गई है.

Karan Johar Shared Promo: करन ने किया प्रोमो शेयर  

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 का प्रोमो शेयर किया. पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि एक साल बीत चुका है, लेकिन कुछ धोखे आज भी लोगों को अच्छी तरह याद हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये धोखे इतने खास हैं कि इन्हें ‘द ट्रेटर्स’ के म्यूजियम में रखा जाना चाहिए.

View on Instagram

प्रोमो में  करण ने सीजन 1 में कई बार सोते हुए दिखाई देने वाले आशीष विद्यार्थी पर भी मजाक किया. प्रोमो में उर्फी जावेद और अपूर्वा मुखीजा के कुछ पुराने क्लिप भी दिखाए गए. इस पर करण ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी दोस्ती भले ही ज्यादा समय तक नहीं चली, लेकिन उनके बीच हुआ विवाद लंबे समय तक याद रहेगा.

प्रोमो में पुरव झा, उर्फी जावेद और एल्नाज नोरौजी भी दिखाई दिए. इन सभी को लेकर करण ने मजाक करते हुए कहा कि उन्हें 'पोस्ट ट्रेटर स्ट्रेस डिसऑर्डर' यानी PTSD है.

The Traitors Contestents: 21 कंटेस्टेंट दिखेंगे द ट्रेटर्स’ में

करण ने बताया कि नए सीजन में कुल 21 कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. उन्होंने सभी प्रतियोगियों की लिस्ट को बेहद शानदार बताया. मल्लिका शेरावत का परिचय देते हुए करण ने मजाकिया अंदाज में कहा, “हत्या करना तो इनके स्वभाव में है. क्या यहां भी ये किसी का कत्ल करेंगी या...?” इसके बाद उन्होंने मुनव्वर फारूकी को ‘रियलिटी शो का बादशाह’ बताते हुए उनका परिचय कराया.

करण ने आगे कहा कि शो में कंटेस्टेंट सिर्फ गेम नहीं खेलेंगे, बल्कि इस दौरान उनकी भावनाओं की भी परीक्षा होगी. उन्होंने कहा,

“कुछ लोग दूसरों को मात देंगे, जबकि कुछ खुद इस खेल में हार जाएंगे. लेकिन एक चीज तय है - धोखा जरूर मिलेगा. महल नए शिकार का इंतजार कर रहा है. एक बार फिर धोखे और साजिश से भरे खेल के लिए तैयार हो जाइए’.

मेकर्स ने यह भी बताया कि शो का प्रीमियर 13 अगस्त को होगा.

About 'The Traitors' ‘द ट्रेटर्स’ के बारे में

‘द ट्रेटर्स’ भारत का एक रियलिटी शो है, जो दुनियाभर में लोकप्रिय डच शो ‘डी वेराडर्स’ (De Verraders) के फॉर्मेट पर आधारित है. इस शो को फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर करण जौहर होस्ट करते हैं. इसकी शुरुआत 2025 में प्राइम वीडियो पर हुई थी. शो में एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया से जुड़े कई जाने-माने चेहरे बतौर कंटेस्टेंट नजर आए.

शो के गेम में कुछ खिलाड़ियों को गुप्त रूप से ‘ट्रेटर’ यानी गद्दार बनाया जाता है, जबकि बाकी कंटेस्टेंट ‘इनोसेंट’ यानी बेगुनाह होते हैं. हर रात ट्रेटर्स मिलकर किसी एक खिलाड़ी को गेम से बाहर कर देते हैं. दूसरी ओर, इनोसेंट कंटेस्टेंट्स को राउंडटेबल के दौरान चर्चा करके यह पता लगाना होता है कि असली ट्रेटर्स कौन हैं और फिर वोटिंग के जरिए उन्हें गेम से बाहर करना होता है.

सस्पेंस, चालाकी, धोखे और माइंड गेम्स से भरे इस शो को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया. ‘द ट्रेटर्स’ का पहला सीजन उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने साथ में जीता था. उन्होंने गेम के अंत तक पहुंचे ट्रेटर पूरव झा की पहचान सही तरीके से कर ली थी.

यह भी पढ़ें : 'यहां भरोसा कम, धोखा हर जगह है': 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 की धमाकेदार वापसी, प्राइम वीडियो ने रिलीज किया टीजर


विज्ञापन
Asha Kumari

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola