पाकुड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)
पाकुड़ के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पाकुड़ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना शनिवार रात की है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार आरोपियों की तलाश में सघन छापेमारी की जा रही है. मुफ्फसिल थाना पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
एक गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. वहीं एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.
ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त
ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










